Ishq hai toh ishq ka izhaar hona chahiye | इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए

Ishq hai toh ishq ka izhaar hona chahiye
aap ko chehre se bhi beemar hona chahiye .!

Aap dariya hain toh phir is waqt hum khatre mein hain
aap kashti hain toh hum ko paar hona chahiye .!

Aire-ghaire log bhi paḍhne lage hain in dinon
aap ko aurat nahin akhbaar hona chahiye .!

Zindagi tu kab talak dar-dar phirayegi hamen
toota-phoota hi sahi ghar-baar hona chahiye .!

Apni yaadon se kaho ik din ki chhutti de mujhe
ishq ke hisse mein bhi itvaar hona chahiye .!!

इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए
आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए।

आप दरिया हैं तो फिर इस वक़्त हम ख़तरे में हैं
आप कश्ती हैं तो हम को पार होना चाहिए।

ऐरे-ग़ैरे लोग भी पढ़ने लगे हैं इन दिनों
आप को औरत नहीं अख़बार होना चाहिए।

ज़िंदगी तू कब तलक दर-दर फिराएगी हमें
टूटा-फूटा ही सही घर-बार होना चाहिए।

अपनी यादों से कहो इक दिन की छुट्टी दे मुझे
इश्क़ के हिस्से में भी इतवार होना चाहिए।।