Aur kya aakhir tujhe aey zindagani chahiye | और क्या आख़िर तुझे ऐ ज़िंदगानी चाहिए

by Madan Mohan Danish
Aur kya aakhir tujhe ai zindagani chahiye
aarzoo kal aag ki thi aaj paani chahiye .!

Ye kahan ki reet hai jaage koi soye koi
raat sab ki hai toh sab ko neend aani chahiye .!

Is ko hansne ke liye toh us ko rone ke liye
waqt ki jholi se sab ko ik kahani chahiye .!

Kyon zaroori hai kisi ke peechhe peechhe hum chalen
jab safar apna hai toh apni rawaani chahiye .!

Kaun pahchaanega danish’ ab tujhe kirdaar se
be-murawwat waqt ko taaza nishani chahiye .!!

और क्या आख़िर तुझे ऐ ज़िंदगानी चाहिए
आरज़ू कल आग की थी आज पानी चाहिए।

ये कहाँ की रीत है जागे कोई सोए कोई
रात सब की है तो सब को नींद आनी चाहिए।

इस को हँसने के लिए तो उस को रोने के लिए
वक़्त की झोली से सब को इक कहानी चाहिए।

क्यूँ ज़रूरी है किसी के पीछे पीछे हम चलें
जब सफ़र अपना है तो अपनी रवानी चाहिए।

कौन पहचानेगा दानिश’ अब तुझे किरदार से
बे-मुरव्वत वक़्त को ताज़ा निशानी चाहिए।।