Ab hai is darja pareshani kyon / अब है इस दर्जा परेशानी क्यों

by Shaukat Wasti
4/5 - (1 vote)
Ab hai is darja pareshani kyon
dil ki zid thi na baja maani kyon .!

Dil-e-aawara-manash ke humrah
aql ho jaati hai deewani kyon .!

Ishq-e-sadiq ki agar qillat hai
husn ki hai ye farawani kyon .!

Aap jab aa gaye jaan-e-raunaq
hai badastoor ye veerani kyon .!

Nafsiyat us ki batao ‘shaukat
fan ye is darja hai nafsaani kyon .!!

अब है इस दर्जा परेशानी क्यों
दिल की ज़िद थी न बजा मानी क्यों।

दिल-ए-आवारा-मनश के हमराह
अक़्ल हो जाती है दीवानी क्यों।

इश्क़-ए-सादिक़ की अगर क़िल्लत है
हुस्न की है ये फ़रावानी क्यों।

आप जब आ गए जान-ए-रौनक़
है बदस्तूर ये वीरानी क्यों।

नफ़सियात उस की बताओ ‘शौकत
फ़न ये इस दर्जा है नफ़सानी क्यों।।